खण्ड विकास अधिकारी क्षिप्रा पाल का एक्शन, कर्मचारियों के छूटे पसीने
मऊ ।स्थानीय विकासखंड अंतर्गत आने वाले तीन ग्रामसभाओं का बृहस्पतिवार को खंडविकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया।जिसमें कसारा में बन रहा खेल मैदान,जयराम गढ़ में पंचायत भवन तथा मुस्कुरा में कच्चा सड़क निर्माण कार्यो को देखा और आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को देते हुए जल्द निर्माण कराने का आदेश दिया।वही तीन दिन बाद पुनः कार्यो को देखने की बात कही।
ब्लॉक के ग्राम पंचायत कसारा में लाखो रुपये से मॉडर्न खेल मैदान में कराए जा रहे कार्यो का औचक निरीक्षण खंडविकास अधिकारी क्षिप्रा पाल ने किया।उन्होंने कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया।इसके बाद जयरामगढ़ में बन रहे पंचायत भवन में अभी तक सेटरिंग का कार्य नही हुआ था।जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जतायी।कहा कि तीन दिन बाद मैं पुनः कार्य देखने आऊंगी अगर सेंटरिंग का कार्य नही हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही सुनिश्चित है।इसके बाद ग्रामसभा मुस्कुरा में कच्ची सड़क निर्माण का कार्य देख उन्होंने आदेश दिया कि कच्चा कार्य कराने से पहले स्लोप कटवाकर की कार्य करें।क्योंकि अगर ऐसा नही करेंगे तो मिट्टी बह जाएगी।इस अवसर पर एपीओ प्रशांत राय,सेक्रेटरी संतोष कुमार द्वितीय,ग्राम प्रधान सहित अनेको लोग मौजूद थे।




























































Leave a comment