Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्थर लोडेड ट्रक पलटी, चालक कूदकर बचाई अपनी जान,ग्रामीणों की भीड़ जुटी

मऊ-स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लाड़नपुर में निर्माणाधीन इंदारा दोहरीघाट आमान परिवर्तन के कार्य में पत्थर ले जा रहा ट्रक बृहस्पतिवार की सुबह अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटने से ड्राइबर ने किसी प्रकार कूद कर अपनी जान बचायी। देखते देखते वहा ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गया।
    जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम सभा लाड़नपुर में इंदारा दोहरीघाट आमान परिवर्तन के कार्य हेतु ट्रको द्वारा बड़े बड़े पत्थर गिराए जा रहे है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को एक ट्रक पत्थर लेकर लाड़नपुर गांव पंहुचा और ट्रक को आगे पीछे करने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर रेलवे ट्रैक किनारे पलट गया। ट्रक को पलटते देख ट्रक ड्राइबर ने किसी प्रकार ट्रक से कूद कर अपनी जान बचायी। ट्रक के पलटने की तेज आवाज सुन आसपास के सैकड़ो ग्रामीण एकत्रित हो गए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh