Latest News / ताज़ातरीन खबरें

महिलाओं ने मेंहदी मतदान करने को किया जागरूक

आजमगढ़ जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में जनपद में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिलाधिकारी के अनुरोध पर जनपद के समस्त निजी, माध्यमिक एवं प्राथमिक विद्यालयों के छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा गांव-गांव जाकर महिला मतदाताओं एवं जनता को मतदान एवं मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में मतदाता जागरूकता हेतु आज एसएन चिल्ड्रेन स्कूल द्वारा बूथ पकड़ी कला वि0स0 मेंहनगर में विजिट कर वोट मेंहदी कार्यक्रम के तहत 30 महिलाओं को सम्मिलित किया गया तथा 40 निमंत्रण पत्र दिये गये। साथ ही एसएन चिल्ड्रेन स्कूल द्वारा बूथ मऊ परासिन वि0स0 मेंहनगर पर विजिट कर वोट मेंहदी कार्यक्रम मे 33 महिलाओं को सम्मिलित करते हुए 43 निमंत्रण पत्र वितरण किया गया। लिटिल एंजल पब्लिक स्कूल सोहौली आजमगढ़ द्वारा प्रा0वि0 बूंदा, वि0स0 दीदारगंज बूथ के अन्तर्गत पर चुनाव की मेंहदी कार्यक्रम में 53 महिलाओं को सम्मिलित करते हुए 107 निमंत्रण पत्र वितरित किया गया। सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल जाफरपुर आजमगढ़ द्वारा वि0स0 सदर के अन्तर्गत प्रा0वि0 अरया बूथ पर, सेन्ट जेवियर्स स्कूल समेदा आजमगढ़ द्वारा प्रा0वि0 गोसाईपुर में जाकर मेंहदी प्रतियोगिता एवं महिलाओं के हाथों पर मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया। जैश पब्लिक स्कूल अंजान शहीद आजमगढ़ द्वारा वि0स0 सगड़ी के बूथ सं0 31 प्रा0वि0 बातन हरैया में चुनाव की मेंहदी तथा मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम किया गया। बाबा विश्वनाथ इण्टर कालेज पटवध कौतुक आजमगढ़ द्वारा वि0स0 गोपालपुर के बूथ सं0 31 प्रा0वि0 भटौली महराजगंज के अन्तर्गत महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया। इसी के साथ ही जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा संबंधित वि0स0 के अन्तर्गत बूथों पर जाकर स्लोगन के माध्यम से एवं महिलाओं के हाथों में मेंहदी लगाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया।
इसी के साथ ही विकास खण्ड जहानागंज में प्रेरणा महिला ग्राम संगठन द्वारा ग्राम पंचायत हथौटा में महिलाओं को मेंहदी लगाकर मतदान हेतु जागरूक किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh