तीव्र ध्वनि में डीजे बजाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज व वाहन सीज
आजमगढ़ के थाना सिधारी : दिनांक- 16.02.22/17.02.22 को समय करीब 12.40 बजे रात्रि में ग्राम इकरामपुर में राम निवास मौर्या S/O रामबचन निवासी इकरामपुर के घऱ में शादी विवाह का कार्यक्रम चल रहा था जहां पर DJ बज रहा था। जिसमें लोगो द्वारा आपत्ति प्रकट की गयी। उक्त सूचना पर उ0नि0 जितेन्द्र कुमार सिंह मय हमराह मौके पर पहुंचे व DJ बन्द करवाये। D.J. संचालक व उसके सहयोगी गुलशन S/O फुलचन्द्र व नरेन्द्र कुमार S/O दुधनाथ निवासी बड़ा गोडियाना थाना रौनापार जिला आजमगढ़ द्वारा DJ निर्धारित तीव्रता से अधिक ध्वनि मे बजाकर लोगो को इकट्ठा कर ड्रांस करवाया जा रहा था। जिसमें अगल- बगल के लोगो को रात्रि विश्राम में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। आरोपी गणों का यह कार्य धारा 290, 188 IPC व 3(1) महामारी अधि0 का अपराध पाये जाने पर मु0अ0सं0- 91/22 धारा 290, 188 IPC व 3(1) महामारी अधि0 विरूद्ध गुलशन S/O फुलचन्द्र व नरेन्द्र कुमार S/O दुधनाथ निवासी बड़ा गोडियाना थाना रौनापार जिला आजमगढ़ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर वाहन संख्या UP56T7275 जिस पर डीजे रखकर बजाया जा रहा था जिसके अन्तर्गत धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।




























































Leave a comment