तमंचा व मोटरसाइकिल के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
करंजाकला जौनपुर। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी बाजार बृहस्पतिवार सुबह विधानसभा 2022 चुनाव के मद्देनजर गश्त कर रहे उप निरीक्षक शिव प्रकाश वर्मा अपने मय फोर्स हेड कांस्टेबल अनुज प्रताप सिंह हेड कांस्टेबल रामाश्रय प्रजापति हेड कांस्टेबल विनोद सिंह के साथ गश्त कर रहे थे इसी बीच तीन संदिग्ध व्यक्ति खुटहन की तरफ से आ रहे थे जब उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वह गाड़ी वापस लेकर भागने लगे और हड़बड़ी में गाड़ी लेकर गिर पड़े इस दौरान एक व्यक्ति मौके का फायदा उठाते हुए वहां से भाग गया और दो व्यक्ति पकड़े गए नाम पुछने पर पहले ने अपना नाम बलवन्त बिन्द पुत्र वंशराज बिन्द निवासी कड़ैला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर तथा दूसरे ने राहुल बिन्द पुत्र रामधारी बिन्द नि0 कड़ैला थाना सरायख्वाजा जनपद जौनपुर बताया, तलाशी लिए जाने पर एक देसी कट्टा एक जिंदा कारतूस और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई, थाना अध्यक्ष देवानंद ने बताया कि फरार अभियुक्त का पहचान हो गया है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
























































Leave a comment