Latest News / ताज़ातरीन खबरें
वैक्सिनेशन महा अभियान में निज़ामाबाद उप जिलाधिकारी ने कार्यो के प्रति रफ्तार बढ़ाने को दिया निर्देश
निजामाबाद / आजमगढ़ : प्रदेश सरकार द्वारा निर्देशित वैक्सीनेशन के महा अभियान के संबंध में निजामाबाद तहसील पर उप जिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए वैक्सीनेशन के महा अभियान के अंतर्गत तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह ने हर ग्रामसभाओं में तथा 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देश देते हुए रवाना किया। उप जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने की बात कही साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट ओं से कहा कि 80 साल से ऊपर तथा विकलांग मतदाताओं को मतदाता फॉर्म वितरित करें जिससे वह अपने घर से ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
























































Leave a comment