Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पिता के निधन के बाद बेटी की शादी में प्रधानमंत्री ने भेजा बधाई संदेश,परिजनों ने जताया पीएम नरेंद्र मोदी का जताया आभार दो सप्ताह पूर्व थी शादी

खेतासराय(जौनपुर)। क्षेत्र पंचायत शाहगंज अंतर्गत जमदहा गांव निवासी शिक्षाविद व समाजसेवी मोईन अहमद उर्फ पुट्टू के निधन के बाद उनकी छोटी बेटी की मांगलिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई संदेश भेजा है।पीएम की बधाई चिटठी पाकर परिजनों को खुशी का ठिकाना नही है।

गौरतलब है कि चार माह पूर्व दिवंगत श्री मोईन का लम्बी बीमारी के चलते निधन हो गया था।चिकित्सकों के अनुसार वे कैंसर रोग से पीड़ित थे।उनके चार बेटी और इकलौते पुत्र यूसुफ खान एक दैनिक अखबार के पत्रकार है।
निधन के चौथे माह बीते 26 दिसम्बर को उनकी छोटी बेटी मोहसिना खातून की शादी बगल के गांव गुरैनी निवासी अख़तर शेख के बेटे मो सलीम से तय हो गई।शादी की जिम्मेदारी निभा रहे भाई यूसुफ खान ने परिजनों, मित्रों और रिश्तेदारों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को न्यौता भेजा।हालांकि शादी में क्षत्र के सम्भ्रांत लोगों के साथ जनप्रतिनिधियों समेत दिग्गज लोगों ने शिरकत किया।गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बधाई तार घर पहुँचा तो परिजनों में खुशी व्याप्त हो गई।उन्होंने वर वधु को बधाई के साथ खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh