खुशखबरी:19 जनवरी से खेलवार संयुक्त प्रारंभिक चयन परीक्षा
●इच्छुक खिलाड़ी चैन/ ट्रायल में भाग लेने हेतु प्रवेश फॉर्म जिला खेल कार्यालय इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धिकपुर से प्राप्त कर सकते हैं
करंजाकला जौनपुर। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेस सोसायटी लखनऊ के अधीन गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ,वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर एवं मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई जनपद इटावा में संचालित है ।इन कॉलेजों में 11 खेलो-क्रिकेट,हॉकी,फुटबाल,वालीबाल,एथलेटिक्स,जिमनास्टिक,कुश्ती,तैराकी,कबड्डी,जूडो एवं बैडमिंटन खेलों के अंतर्गत प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।उक्त तीनों कालेजों में सत्र 2022-23 हेतु कक्षा 6 में प्रवेश प्रदान किए जाने के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु दिनांक 19 से 22 जनवरी 2022 तक खेलावार संयुक्त प्रारंभिक चयन परीक्षा वाराणसी मंडल वाराणसी जौनपुर,गाजीपुर एवं चंदौली के डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा वाराणसी में आयोजित की जा रही है। इच्छुक अभ्यर्थी इन चयन/ट्रायल में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि में उपस्थित होकर संबंधित खेल के प्रशिक्षक के पास उपस्थिति होकर फॉर्म जमा करते हुए ट्रायल्स दे सकते है। प्रवेश फॉर्म जिला खेल कार्यालय इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्धीकपुर में कार्यालय अवधि में उपस्थित होकर प्रवेश फार्म शुल्क ₹200 के साथ प्राप्त कर सकते हैं।
आवेदन हेतु योग्यता
-कक्षा 6 में प्रवेशित अभ्यर्थी की आयु 1 अप्रैल 2022 को 9 से 12 वर्ष के मध्य होनी चाहिए
-अभ्यर्थी सत्र 2021-22 में कक्षा 5 में अध्ययनरत/ उत्तीर्ण हो
-वॉलीबॉल खेल में आवेदन के लिए बालक वर्ग हेतु कम से कम लंबाई 165 सेंटीमीटर और बालिका वर्ग 155 सेंटीमीटर होना अनिवार्य है
-यह परीक्षा तीन चरण में होंगे प्रारंभिक,मुख्य और काउंसलिंग के रूप में
























































Leave a comment