कर्ज से परेशान युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या : जौनपुर
जौनपुर । कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताडतला बजरंग घाट के निकट रहने वाले युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि उक्त मोहल्ला निवासी अशोक कुमार सेठ का 30 वर्षीय पुत्र अश्वनी उर्फ अंशु बीती रात लगभग 2 बजे सीहीपुर रेलवे क्रॉसिंग लखनऊ वाराणसी रेल मार्ग पर चलने वाली ट्रेनों के स्थान के पास अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करके गुज़र रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी गेटमैन द्वारा पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और बाइक के माध्यम से उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई। पुलिस की 1 घंटे की मेहनत के बाद उसकी पहचान अश्वनी उर्फ अंशु के रूप में हुई है। आत्महत्या के कारणों के बारे में बताया गया उक्त युवक कर्ज में काफी डूबा हुआ था और बुधवार की देर रात तक अपने मित्रों से भी फोन पर बात चीत करता रहा। इलाहाबाद रोड नईगंज पॉलिटेक्निक चौराहे के निकट उसने सर्राफा की दुकान खोल रखा था।
























































Leave a comment