स्वामी विवेकानंद जी की 159वी जयंती मनाई गई
●पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने झंडी दिखाकर युवा मैराथन को किया
रवाना,
जौनपुर -शाहगंज स्वामी विवेकानंद तिराहा आजमगढ़ रोड स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा से युवा मैराथन का आयोजन किया गया जिसमें स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद प्रारंभ हुए इस मैराथन में दर्जनों युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इस मैराथन को नगर के पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद शाहगंज ओम प्रकाश जायसवाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया,
यह मैराथन स्वामी विवेकानंद तिराहे से शुरू होकर जेसीस चौक होते हुए घास मंडी चौराहा होते हुए पुरानी बाजार के मार्ग से वापस स्वामी विवेकानंद तिराहे पर संपन्न हुआ,
यहां पर उपस्थित युवाओं को पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने संबोधित किया और विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए सभी को उनके जीवन के आदर्शों को अनुकरणीय बताया, उक्त अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघचालक दिलीप प्रधानाचार्य सरस्वती शिशु मंदिर पुराना चौक सूर्य प्रकाश पांडे सरस्वती शिशु मंदिर प्रधानाचार्य फैजाबाद रोड ज्ञानेश खंड प्रचारक ज्ञानेंद्र व नगर कार्यवाह श्री हनुमान जी,सहित अवनीश साहू अजय, मुकेश, शुभम जैसे कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाया, वीरेंद्र यादव योगी ने सभी लोगों को तिलक किया,और देवेश चंद्र ने कार्यक्रम का संचालन किया।
























































Leave a comment