Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कर्मचारियों को छुट्टी लेने के लिए भेजना होगा जिलाधिकारी को मेल,सख़्त निर्देश

आजमगढ़-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिल कुमार मिश्र ने अवगत कराया है कि वर्तमान में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 की अधिसूचना लग जाने व कोविड-19 के नये वैरियण्ट ओमिक्रोन के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का अवकाश तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिये जाने का निर्देश दिया गया है। अपरिहार्य कारणों से यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी, प्रभारी अधिकारी/मजिस्ट्रेट अथवा कोविड-19 के सेक्टर प्रभारी को मुख्यालय से बाहर या अवकाश पर जाना हो तो वह निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र प्रस्तुत करेगा और इस अवकाश प्रार्थना पत्र पर अपने प्रतिस्थानी को सूचित करने का विवरण अंकित करेगा तथा यह प्रार्थना पत्र EMail ID- dmazm.cl@gmail.com पर प्रेषित किया जायेगा। अवकाश स्वीकृति के उपरान्त संबंधित अधिकारी को मेल के माध्यम से ही वापस प्राप्त हो जायेगी।
जिलाधिकारी की पूर्वानुमति के बाद ही कोई अधिकारी/कर्मचारी मुख्यालय से बाहर जायेगा। बिना अवकाश स्वीकार कराये कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मुख्यालय से बाहर नहीं जायेगा।

----जि0सू0का0 आजमगढ़-12-01-2022-----


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh