Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पुलिस उप आयुक्त (पूर्वी) लखनऊ सर्विलांस सेल द्वारा जनता के खोये हुए 62 अदद मोबाइल फोन कीमत करीब (20 लाख 24 हजार रुपये) को बरामद कर उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द - लखनऊ
लखनऊ : पुलिस आयुक्त लखनऊ एवं संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ के निर्देशन में एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ कमिश्नरेट के पर्यवेक्षण में नागरिकों के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सर्विलांस टीम कार्यालय पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन लखनऊ कमिश्नरेट के द्वारा अथक परिश्रम एवं लगन के फल स्वरुप विभिन्न कंपनियों के कुल 62 अदद मोबाइल फोन लखनऊ व विभिन्न जनपदों एवं प्रदेश से बरामद किए गए जिन्हें आज दिनांक 12.01.2022 को पुलिस उपायुक्त पूर्वी लखनऊ कमिश्नरेट द्वारा उनके वास्तविक मोबाइल धारकों को प्रदान किया गया। खोया हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को कहा धन्यवाद।
























































Leave a comment