Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मऊ नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन द्वारा कोविड-19 टीकाकरण, इलाज, संक्रमण से बचाव एवं उसकी रोकथाम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक

मऊ -12 जनवरी,2022,नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग उ0प्र0 शासन मुकेश कुमार मेश्राम की अध्यक्षता में कोविड-19 टीकाकरण, इलाज, संक्रमण से बचाव एवं उसकी रोकथाम के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम नोडल अधिकारी द्वारा कोविड-19 हास्पिटल, आसुलेशन बेड, ऑक्सीजन प्लाण्ट, ऑक्सीजन कन्संन्ट्रेटर सहित अन्य सम्बन्धित बिन्दुओ के बारे में जानकारी ली गयी। नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी आक्सिजन कसंट्रेटर को सक्रिय रखने के सख्त निर्देश दिये। उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये गए कि जितने पॉजिटिव मरीज मिल रहे है उनको प्रथम डोज, द्वितीय डोज एवं जिनको एक भी डोज का टीका नही लगा है उसकी जानकारी रखे। इसके उपरान्त यह भी निर्देश दिया गया कि निगरानी समिति के माध्यम से जितने कोविड़-19 पॉजिटिव मरीज मिल रहे है उनमे से कितने दूसरे राज्य से आये है इसकी भी जानकारी रखें। उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि जिस व्यक्ति के पास सेनेटाइजर नही है वह साबुन के घोल बनाकर उसका उपयोग सेनेटाइजर के रूप में कर सकते है। नोडल अधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियो को शत-प्रतिशत प्रथम डोज एवं 75 प्रतिशत व्यक्तियो को द्वितीय डोज जल्द से जल्द लगवाने के निर्देश दिये। इसके उपरान्त नोडल अधिकारी द्वारा समस्त निगरानी समितियो को मोबाइल फोन पर एक लिंक के माध्यम से कोविड-19 से जुडी सभी जानकारी उपलब्ध कराने के एवं आम नागरिक को जागरूक करने के भी निर्देश दिये। इसमें जो भी निगरानी समिति उत्कृष्ट कार्य करेगी उनको पुरस्कृत करने के लिए कहा। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा कोविड-19 से जिस व्यक्ति की मृत्यु होती है उसकी डेथ आडिट कराने एवं प्रत्येक कोविड पॉजिटिव व्यक्तियो को मेडिकल किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक में नोडल अधिकारी द्वारा ठण्ड के दृष्टिगत रैन बसेरो में समुचित व्यवस्था तथा चिन्हित स्थानो पर अलाव की भी व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गए। उक्त अवसर पर नोडल अधिकारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से निराश्रित गोवंश के बारे में जानकारी ली गयी एवं उनके कार्य में काफी लापरवाही मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गईं।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी अरूण कुमार, मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh