देवारांचल में बेमौसम बारिश के साथ हुई बर्फबारी किसानों की फसलों का हुआ नुकसान
सगड़ी आजमगढ़ ; देवारांचल में बेमौसम बारिश के साथ हुई बर्फबारी किसानों की फसलों का हुआ नुकसान ।जानकारी के लिए आपको बता दें कि आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवारांचल क्षेत्र में आज बुधवार शाम बेमौसम बारिश के साथ बर्फबारी हुई । जिससे किसानों की फसलों का काफी नुकसान हुआ है बीते तीन दिनों से मौसम ठीक ठाक रहने के बाद आज बुधवार दोपहर आसमान में बादलों का जमघट लगना शुरू हुआ और धूप छांव का खेल जारी रहा परंतु बुधवार शाम लगभग 5:00 बजे के एकाएक बेमौसम बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई । सगड़ी तहसील क्षेत्र के निबियहवा , देवारा खास राजा , चक्की हाजीपुर , रोशनगंज , बेलकुंडा , शाहडीह , सहित दर्जनों गांवों के क्षेत्रों में बेमौसम बारिश के साथ ओले पड़े जिससे किसानों के मटर , चना , सरसों , उड़द , अरहर, सहित आदि फसलों का काफी नुकसान होने की आशंका जताई गई है । किसानों के तिलहन , दलहन , और सब्जियों के फसलों का ज्यादातर नुकसान हुआ है जिससे किसान चिंतित हो उठे हैं ।

























































Leave a comment