Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पांच दिवसीय योग शिविर हुआ प्रारंभ

करंजाकला जौनपुर।भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति जौनपुर के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर अम्बेडकर पार्क छुन्छा में बुधवार को पाच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ पतंजलि योग समिति के जिला महामंत्री डा ध्रुवराज योगाचार्य ने यौगिक जागिंग, सुर्य नमस्कार, आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया, डा. ध्रुवराज योगाचार्य ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भारत सरकार खेल मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, आयुष मंत्रालय आदि के द्वारा 75 करोड़ सूर्य नमस्कार करने का संकल्प लिया गया है।इसमें ग्राम सभा छुन्छा के द्वारा भी सभी लोगों ने 75 करोड़ सूर्य नमस्कार मे प्रतिभाग करने का संकल्प लिया,सभी ग्राम वासियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया , योग प्रशिक्षण में आए लोगों को उत्साहित करते हुए योगाचार्य ध्रुव राज ने कहा कि करे योग रहे निरोग लोगों को प्रतिदिन करना चाहिए युवा योग करने से स्वस्थ शरीर स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है और नव युवकों के लिए योग करना बहुत ही महत्वपूर्ण है योग करने से स्वास्थ्य और बेहतर हो जाता है या दास की क्षमता में वृद्धि होती है इसलिए सभी को योग करना चाहिए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh