सपा जिला कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया गया स्वागत
सगड़ी :- आजमगढ़ शहर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नवनियुक्त पदाधिकारीयों का स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया । कार्यालय पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष दिनेश विश्वकर्मा का सपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूलों का माला पहनाकर और बधाई देते हुए उनका जोरदार स्वागत किया । आपको बता दें कि सपा जिला उपाध्यक्ष बनाए गए दिनेश विश्वकर्मा एक वरिष्ठ समाजसेवी भी है जो आए दिन समाज सेवा कार्यों में आगे रहते हैं उनकी पत्नी मीरा विश्वकर्मा वर्तमान में शहर के हीरापट्टी मोहल्ले की वर्तमान सभासद है । स्वागत कार्यक्रम में साथ ही साथ जिला सचिव वीरेंद्र विश्वकर्मा व जिला पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमरनाथ विश्वकर्मा का भी स्वागत किया गया । इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव , वर्तमान विधायक दुर्गा प्रसाद यादव , सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

























































Leave a comment