Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दरम्यान मौत


जौनपुर। जिला जेल में बंद एक बंदी की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों की माने तो पिछले तीन दिनों से बंदी की तवियत खराब थी और जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए वाराणसी रिफर किया था लेकिन कारागार प्रशासन उसे बीएचयू नहीं ले जा सका। जिसके कारण उसकी मौत हो गई ।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बशीरपुर गांव निवासी नंदलाल 63 किसी मुकदमे में जेल में बंद था। अचानक उसकी तबीयत 7 दिसंबर को खराब हो गई। उसे उसी दिन जिला अस्पताल भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा था। इस दौरान जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने 10 दिसंबर को उसका इलाज वाराणसी बीएचयू में कराने के लिए रेफर कर दिया था। जिला कारागार प्रशासन उसे वाराणसी नहीं पहुंचाया। सोमवार को दिन में लगभग 12:00 बजे उसकी मौत हो गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh