Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत वीर गाथा एवं पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम आयोजित

देवरिया ।कार्यालय जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास परिसर देवरिया में सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत वीर गाथा एवं पूर्व सैनिक सम्मान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कर्नल ए०पी० पाण्डेय (अ०प्रा०), सूबेदार मेजर के०डी० सिंह (अ०प्रा०), सूबेदार मेजर रमेश सिंह (अ०प्रा०), सूबेदार मेजर व्यास चन्द्र मिश्रा (अ०प्रा०), आ० कैप्टन जैराम बैठा (अ०प्रा०), सूबेदार बसन्त प्रसाद (अ०प्रा०), हवलदार (क्लर्क) यू०पी०एन० सिंह (अ०प्रा०), नायक प्रभाकर मणि (अ०प्रा०) आदि सम्मान समारोह में उपस्थित थे।    
        कार्यक्रम के दौरान कर्नल ए०पी० पाण्डेय एवं अन्य उपस्थित पूर्व सैनिकों, वीर नारियों द्वारा शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया गया। कार्यक्रम में वीर नारियों एवं वीरता पुरस्कार से अलंकृत पूर्व सैनिकों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों से वार्ता की और उनको केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की सैन्य सम्मान की परम्परा और सरकार द्वारा शुरू की गई कल्याण योजनाओं के बारे में सभी को सूचित किया। सभा का संचालन श्री ओम प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh