अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रम स्थल से चोरी हुई बाईक...
आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत रामनगर कुकरौछी स्थित मोतीलाल पटेल नेहरू इंटर कॉलेज परिसर पर बीते रविवार अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के जनसभा कार्यक्रम के दौरान रौनापार थाना क्षेत्र के गांव रोहूवार पोस्ट पिहार गांव निवासी चंद्रशेखर सिंह पटेल पुत्र धामू पटेल की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई पीड़ित ने बताया कि उनके गाड़ी का नंबर यूपी 50 बी यू 7144 था जो जनसभा स्थल के पास ही खड़ा किया था जब हम घर आने के लिए बाईक के पास गए तो वाहन वहां से गायब था । इसकी सूचना तुरंत अध्यक्ष द्वारा रौनापार थाना प्रभारी को दी गई तो उनके द्वारा कहा गया कि देर शाम तक देख लीजिए अगर बाइक नहीं मिलती है तो थाने पर आकर प्रार्थना पत्र दीजिएगा । हमारी बाइक
कार्यक्रम स्थल से ठीक पीछे जहां पर पुलिस फोर्स बैठी थी उसी से महज 20 मीटर दुरी पर खड़ी थी जहां से बाइक गायब हुई । जिसकी सूचना हमने रौनापार थाना पर पहुंचकर लिखित तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए अपनी बाइक बरामद करने हेतु पुलिस प्रशासन से न्याय का गुहार लगाया हूं ।




























































Leave a comment