Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धीरज स्मारक इंटर कॉलेज कादीपुर रौनापार परिसर पर सपा नेता उधम सिंह राठौर ने स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर किया उद्घाटन

आजमगढ़ जनपद के सगड़ी तहसील क्षेत्र के हरैया ब्लाक अंतर्गत कादीपुर रौनापार स्थित धीरज स्मारक इंटर कॉलेज परिसर पर एक दिवसीय स्टेट लेवल कबड्डी प्रतियोगिता का सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष व सपा नेता उधम सिंह राठौर ने फीता काटकर उद्घाटन किया । उद्घाटन समारोह के दौरान सपा नेता उधम सिंह राठौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनकी जमकर सराहना भी की साथ ही साथ आयोजक का भी तारीफ किया उन्होंने इस दौरान कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है खेल के माध्यम से ही बच्चे हमारे क्षेत्र, प्रदेश, व अपने देश का नाम रोशन करते हैं और इससे भाईचारा बना रहता है इस तरह के खेल आयोजन हमेशा होने चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बृज किशोर शर्मा , मलखान सिंह , संतोष यादव , सहित समस्त स्कूल स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh