Latest News / ताज़ातरीन खबरें

पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ , सत्याग्रह आन्दोलन का 127वाँ दिन

जौनपुर। कलेक्ट्रेट परिसर में 127वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर यशवन्त कुमार गुप्त द्वारा 'सत्याग्रह आन्दोलन' के तहत आज भी धरना जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण तक जारी रहेगा।
  आन्दोलन के समर्थन में नरायन साहू, उदय प्रताप सिंह, विजय प्रकाश मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, ओम प्रकाश यादव, अरूण यादव, बिहारी लाल यादव, ज्ञान प्रकाश मिश्रा, दिनेश कुमार सिंह एडवोकेट, गिरजाशंकर प्रजापति व अन्य लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh