मकान में लग भीषण आग, लाखो का नुकसान
आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के मुकेरीगंज में एक घर में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया हालांकि राहत की बात यह रही कि जान की क्षति नहीं हुई. बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से अचानक से आग लग गई और कुछ ही देर में घर में गोदाम और कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। हालत यह हुई थी घर के लोगों को कुछ करने का मौका भी नहीं मिला। सभी जान बचाकर बाहर भागे और शोर मचाने लगे। उधर आग तेजी से कमरे में सभी सामानों को आगोश में ले ली। उसके बाद बगल के ही गोदाम में सामान को चपेट में ले ली। घर नंदलाल पटवा पुत्र घनश्याम पटवा का है और उनकी मुख्य चौक पर कॉस्मेटिक व शादी से संबंधित सामान की दुकान है। बताया जा रहा है कि कई फैंसी आइटम उन्होंने गोदाम में रखे थे। इसके अलावा कमरे में 5 लाख कैश रखा हुआ था। अलमारी में जेवर था जो जल गया। सूचना के करीब 1 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाए। हालांकि तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। घटना को लेकर पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल था।






















































Leave a comment