सपा कार्यकर्ताओं ने खुद फीता काटकर ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का किया उद्घाटन,चौतरफ़ा हलचल
आजमगढ़। आज किशुनदासपुर आजमगढ़ के पास समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का कथित तौर पर उद्घाटन समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया । इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लालजीत क्रांतिकारी ने कहा कि यह समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे हमारे रहनुमा और गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अगड़ांे, अल्पसंख्यकों एव सर्व समाज के नेता अखिलेश यादव की सोच का समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे बना हुआ है और यह पूर्वांचल के जनता के लिए यह एक विकास के लिए लाभदायक होगा। इसके बाद बतादेंकि हर तरफ सपा कार्यकर्ताओं के इस रवैये का चौतरफा चर्चा बना हुआ है ,चुनाव जैसे जैसे नजदीक आ रहा है राजनेताओं और कार्यकर्ताओं का विचित्र कार्य का शिलशिला जारी रहेगा । इस अवसर पर अमित यादव, अभिनव, धर्मेंद्र विश्वकर्मा, राहुल यादव, सचिन, रवि, शिव, रघुवीर, उत्कर्ष, सौरभ, शंकर विश्वकर्मा आदि लोग उद्घाटन में सम्मिलित रहे।






















































Leave a comment