वाराणसी के सपाइयों ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का किया सांकेतिक उद्घाटन, अखिलेश ने तस्वीरें साझा कर BJP पर साधा निशाना : वाराणसी
वाराणसी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रधानमंत्री के उद्घाटन से पहले ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर फीता काट दिया। पार्टी मुखिया अखिलेश यादव ने ट्विटर पर तस्वीरें शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी।
खबरों के मुताबिक, वाराणसी के समाजवादी पार्टी युवजन सभा जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में दर्जनभर सपाइयों ने पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाकायदा नारियल फोड़कर व फीता काटकर साईकिल यात्रा निकाली। वहीं इस बात की जानकारी होते ही अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। सपाइयों को आजमगढ़ के थाना तहबरपुर पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
अखिलेश ने तस्वीरों के साथ लिखा, 'फीता आया लखनऊ से और नयी दिल्ली से कैंची आई, सपा के काम का श्रेय लेने को मची है खिंचम-खिंचाई। आशा है अब तक अकेले में बैठकर लखनऊवालों ने ‘समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेसवे’ की लंबाई का आंकड़ा रट लिया होगा। सपा ‘बहुरंगी पुष्पवर्षा’ से इसका उद्घाटन करके एकरंगी सोचवालों को जवाब देगी।'
●..तो साइकल चलाकर दिया उद्घाटन
अखिलेश ने बसपा सरकार में यमुना एक्सप्रेस-वे पर साइकल यात्रा का हवाला देते हुए कहा कि पिछली सरकार ने हमें एक्सप्रेस-वे पर निकलने से रोका था तो सपा कार्यकर्ता कंधे पर साइकल लेकर एक्सप्रेस-वे पर चढ़ गए थे और साइकल चलाकर उद्घाटन कर दिया था। ऐसे में इस बार भी अगर कार्यकर्ता साइकल चलाकर उद्घाटन कर देंगे तो सरकार क्या कर लेगी?






















































Leave a comment