Latest News / ताज़ातरीन खबरें

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत


आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव में ट्रेन की चपेट में आकर सोमवार को दिन में लगभग 11बजे रेलवे क्रासिंग पार करते समय ट्रेन के चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने क्षत-विक्षत शव को पाया और परिजनों के हवाले कर दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय गांव निवासिनी रामावती देवी 55वर्ष पत्नी प्रेमचंद राजभर गांव के पास गुजरी रेलवे लाइन को पार कर रही थी उसी मऊ की तरफ से गोदान एक्सप्रेस आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। कि कस्बा सराय के पास ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो गया था । सूचना पाकर सठियांव चौकी प्रभारी घटना स्थल पर शंकर यादव पहुंचे । और मौका मुआयना किया। क्षत-विक्षती होने के कारण शव पोस्टमार्टम न कराकर परिजनों सौंप दिया । मृतिका के पास तीन पुत्र व तीन पुत्रियां बताई जाती हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh