कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम कम
आज़मगढ़ तहबरपुर 15 नवंबर मां प्यारी देवी होम्योपैथिक फार्मेसी ऑफ कॉलेज किशुनदासपुर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। मां प्यारी देवी होम्योपैथिक फार्मेसी आफ कॉलेज खोजापुर माधव पट्टी किशुनदासपुर में कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया कबड्डी प्रतियोगिता में बालिकाओं की 6 टीम व बालक वर्ग की 12 टीमों ने भाग लिया कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व मंत्री सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने किया उद्घाटन समारोह में पूर्व मंत्री ने कहा कि लक्ष्य ऊंचा होना चाहिए खेल खेल की भावना से खेले हार-जीत से नहीं खेल वह सोपान है जिससे बालक बालिका बहुत ऊंचाई पर पहुंच सकते हैं कबड्डी प्रतियोगिता में मां प्यारी देवी होम्योपैथिक फार्मेसी कॉलेज आफ किशुंदासपुर की टीम मऊ स्टेडियम की टीम को हराकर विजई रही पुरुष वर्ग में आजमगढ़ स्टेडियम की टीम को टीम को कंधरापुर की टीम हराकर विजई रही खेल भावनाओ को जगाने के लिए विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश यादव ने किया इस दौरान कबड्डी संघ के जि शंभू यादव प्रेम कुमार राय कृृष्ण गोपाल यादव, मनोज कुमार मौर्य, सोनूू मौर्य, सूूरज कुमार निलेश आदि मौजूद रहे अंत में कबड्डी प्रतियोगिता के आयोजक ऋषि देव मौर्या ने सब का आभार व्यक्त किया।






















































Leave a comment