सह अध्यापक ने सीएम को भद्दी गालियां देने का अपना बनवाया वीडियो, खुद कहा करो वायरल, रिपोर्ट दर्ज़
आजमगढ़ एक टीचर मुख्यमंत्री को सरेआम दे रहा है। गंदी गंदी गाली जिसका वीडियो ट्वीट पर वायरल हो गया है। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम पतोना का रहने वाला है 14 नवंबर को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को गंदी गंदी गाली दे रहा था। जिसकी शिकायत ट्वीट से उज्जवल सिंह के द्वारा आजमगढ़ मीडिया सेल पर की गई। उसके अनुसार ब्लॉक पवई में तैनात शैलेश यादव अध्यापक जूनियर हाई स्कूल पवई खास योगी महाराज को गाली दे रहा है फिर कह रहा कि जाओ मेरा वीडियो वायरल कर दो। इससे मेरा कुछ उखड़ने वाला नहीं है। ट्वीट की जांच को लेकर मीडिया सेल ने थानाध्यक्ष पवई को कार्यवाही के लिए कहा। पुलिस की जांच में मिला कि अध्यापक मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी को गंदे गंदे शब्दों से अपमानित करते हुए गाली दे रहा है। पुलिस ने छानबीन किया तो लोगों ने बताया इस व्यक्ति का नाम शैलेश यादव पुत्र पलक धारी यादव ग्राम पतोना है जो वर्तमान में पवई प्राइमरी स्कूल में सह अध्यापक के रूप में तैनात है। जांच के पश्चात ट्वीट के बाबत मुकदमा पंजीकृत कर धारा 501, 504, 505 के तहत अपराध का होना पाया गया। एसओ के अनुसार उपरोक्त धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।






















































Leave a comment