Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आर्थिक तंगी में युवक ने लगाई फांसी मौत : अहरौला


अहरौला- थाना क्षेत्र के ग्राम चौबे पट्टी के पास स्थित राम जानकी मंदिर के पीछे जंगल में पीपल के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीकांत निषाद पुत्र लालजी निषाद उम्र 29 वर्ष ग्राम बलुआहवा (लेदौरा)थाना अहरौला जिला आजमगढ़ का निवासी है इस की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी कल दिन रविवार को घर से काम धंधा की तलाश में शहर जाने के लिए निकला था सुबह चौबे पट्टी गांव की सिवान में स्थित राम जानकी मंदिर के पीछे पीपल के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर जान दे दी सुबह ग्रामीण जब मंदिर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति को पीपल के पेड़ से लटकता हुआ देख दंग रह गए पल भर में वहां लोगों की भीड़ लग गई ग्राम प्रधान इसहाकपुर ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी मौके पर पुलिस पहुँच कर शव को फंदे से उतार कर पहचान कराने की कोशिश की। तभी श्रीकांत के परिजन भी मौके पर पहुँच गए और मृतक की पहचान श्रीकांत निषाद के रूप में की श्रीकांत दो पुत्र व एक पुत्री का पिता था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh