सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क करते पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव : फूलपुर
फूलपुर सोमवार पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव अपने समर्थकों एवं साथियों के साथ जनसंपर्क तेज कर दिया है। बता दें कि 17 नवंबर को लगभग 1:00 बजे दिन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आगमन फुलवरिया आजमगढ़ में निर्धारित है ।इसी के मद्देनजर पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने ग्राम सभा गोबराहा में मैं समर्थकों के लोगों से जनसंपर्क किया और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर उनके स्वागत में सभी लोगों से पहुंचने की अपील भी किया। जनसंपर्क के इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव के अलावा कैलाश यादव, नीरज पांडे, मुलायम पांडे ,प्रधान अखिलेश यादव, पूर्व प्रधान मंजूर अहमद, पूर्व प्रधान लालमन यादव, निखिल कुमार यादव, अंगद सोनकर, श्री प्रकाश पांडे, राम नरेश यादव, समाजवादी पार्टी के फूलपुर पवई विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष बसी उद्दीन आदि लोग उपस्थित थे।






















































Leave a comment