Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांग्रेसियों ने राष्ट्र पिता के प्रतिमा के सामने किया पूजा हवन,कहा इससे वर्तमान सरकार को मिलेगी सत्य बुद्धि

आजमगढ़ शहर युवक कांग्रेस अध्यक्ष अमर बहादुर यादव एवं एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विशाल दुबे के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सरकार के बुद्धि शुद्धि के लिए गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष गांधी तिराहे पर यज्ञ हवन पूजन किया
आचार्य के रूप में कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने यज्ञ एवं हवन का कार्य विधिवत संपन्न कराया
कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा शास्त्रों में बुद्धि शुद्धि के लिये हंस गायत्री मंत्र के जप हवन का विधान है आजमगढ़ के सामाजिक संगठनों एवं आजमगढ़ की जनता के संघर्षों के बदौलत आज आजमगढ़ में विश्वविद्यालय का शिलान्यास हो रहा है इसके लिए आजमगढ़ की जनता और आजमगढ़ के सभी सामाजिक संगठनों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से बधाई अभी उत्तर प्रदेश की जनता ने कोरोना काल से लेकर अब तक जो भयावह मंजर देखा है अभी लोग उससे उबर भी नहीं पाये हैं जनता महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराधों के बेतहाशा वृद्धि से तबाह है ऐसे में सरकारी तंत्र और धन का दुरुपयोग कर शिलान्यास के नाम पर ऐसे जलसे का आयोजन कहीं उचित नहीं है यह सादगी पूर्ण तरीके से भी किया जा सकता था जनता का शोषण कर किसी भी तरह के ऐसे आयोजित कार्यक्रम का कांग्रेस पार्टी समर्थन नहीं करती है एनएसयूआई के अध्यक्ष विशाल दुबे ने कहा उत्तर प्रदेश में दवाओं ऑक्सीजन अस्पतालों में बेड के अभाव में तमाम लोगों ने अपने परिजनों को खोया है आक्सीजन के अभाव में अपने परिजनों को तड़प कर मरते देखा है गंगा में बहती लाशों का भयानक मंजर उत्तर प्रदेश की जनता ने देखा है आज महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों से आम आदमी पूरी तरह तबाह हो चुका है ऐसे में सरकार द्वारा आम जनता की पीड़ा दूर करने पर जो पैसा खर्चा करना चाहिये उसे शिलान्यास के नाम पर बीजेपी का चेहरा चमकाने के लिये ऐसे जलसे का आयोजन किया जा रहा है इंटर तक के विद्यालयों को बंद कर छात्रों का नुकसान किया गया ग्राम प्रधानों बस संचालकों सहित कार्यक्रम के लिए तमाम लोगों का शोषण किया गया सरकार जनता के असल मुद्दों महंगाई बेरोजगारी पर बात नहीं करती इसीलिए सरकार की बुद्धि शुद्धि के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया
यज्ञ हवन कार्यक्रम में मोहम्मद आमिर, शंभू शास्त्री, शुभम शुक्ला, अभय राज, पियूष सिंह अकेला, प्रांजल राय, रोशन यादव, सुनील कुमार, अभिषेक यादव, रोशन गिरी, संगम सरोज, अभिनव त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh