Latest News / ताज़ातरीन खबरें

फर्राटा पंखे से करंट लगने से अधेड़ की मौत : बेलवा

फरिहा आज़मगढ़ : फर्राटा पंखे से करंट लगने से अधेड़ की मौत आजमगढ़ के,गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी 50 वर्षीय राम नाथ पटेल पुत्र छागुर पटेल धान,ओ साते समय  पंखे में बिजली का करंट उतरने के दौरान रामनाथ पुत्र छागुर पटेल पंखे से चिपक गया और घटनास्थल पर मौत हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 14 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी रामनाथ पुत्र छागुर पटेल अपने द्वार पर बिजली का फराटा पंखा लगाकर धान की ओसाई कर रहा था कि बीच में लाइन कटने से अपने काम को रोक कर वह ओसाये हुए धान को अलग कर पंखे को हटाकर दूसरी तरफ लगा रहा था कि लाइन आ गई रामनाथ पंखे से चिपका ही रह गया जब तक कुछ लोग समझ पाते उसकी मौत हो गई सूचना पाकर मौके पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव कब्जे में लेते हुए पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मृतक के पुत्री भगवंती ने थाना गंभीरपुर में तहरीर दिया मृतक के पास 2 पुत्र एक पुत्री है एक पुत्री व एक पुत्र की शादी हो गई है एक अविवाहित है.


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh