Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जिला पंचायत अध्यक्ष आवास का उद्घाटन

आजमगढ़ 12 अक्टूबर-- जिला पंचायत अध्यक्ष आवास का उद्घाटन जिला पंचायत के मा0 अध्यक्ष, विजय यादव के द्वारा फीता काटकर एवं हवन-पूजन के साथ एके सिंह अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत आजमगढ़ के उपस्थिति में किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिला पंचायत आजमगढ़ अध्यक्ष आवास पर आजमगढ़ की जनता एवं जिला पंचायत सदस्यों के साथ ही सभी लोगों की समस्याओं को सुना जायेगा एवं जनता की समस्याओं का समाधान अविलम्ब तत्काल निस्तारण किया जायेगा।
इस मौके पर पूर्व सांसद रमाकान्त यादव, पूर्व एमएलसी कमला प्रसाद यादव, एमएलसी राकेश यादव 'गुड्डू', विधायक आलमबदी, विधायक नफीस अहमद, जिला महासचिव हरिप्रसाद दूबे, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व मंत्री चन्द्रदेव राम यादव 'करैली', पूर्व मंत्री रामदुलार राजभर, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, पूर्व विधायक बेचई सरोज, जयराम पटेल, दीपचन्द विशारद एवं विधान सभा अध्यक्ष हरिश्चन्द यादव, चेयरमैन निजामाबाद प्रेमा यादव, प्रमोद यादव पल्हनी ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायद सदस्य संजय राम, अशोक सरोज, आशीर्वाद यादव, रिशू यादव, जयप्रकाश यादव डब्बू, राम प्रवेश यादव एवं सिंगारी गौतम, शिवमूरत यादव, वेद प्रकाश यादव, भोला यादव, रंजीत सिंह, रामनयन यादव, इन्द्रजीत यादव, राहुल यादव, सुबाष यादव, सुनीता उपाध्याय, जय प्रकाश यादव 'मास्टर' आदि लोग उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh