पूरे परिवार को गायब करने की मिली धमकी , पूर्व सांसद बीजेपी नेत्री कुसुम राय सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित को मिली रही धमकी
आजमगढ़: पूरे परिवार को गायब करने की मिली धमकी,पूर्व सांसद बीजेपी नेत्री कुसुम राय सहित 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़ित को मिली रही धमकी
पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार, पूर्व सांसद बीजेपी नेत्री कुसुम राय समेत 11 लोगों पर दो वर्ष पूर्व एक चैरिटेबल अस्पताल पर तोड़फोड़ समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के कोर्ट के आदेश के बाद से पीड़ित पक्ष पर अब लखनऊ से सीआईडी व सीबीआई के नाम से कॉल आ रही है और धमकी दी जा रही कि पूरे परिवार को गायब कर दिया जाएगा। इसी को लेकर पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित कोई और नहीं बल्कि कुसुम राय के ही पटीदार रिश्ते में भाई विजय राय ने एसपी से गुहार लगाई। विजय राय ने बताया कि 23 अक्टूबर 2019 को आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना के पटवध मानपुर स्थित उनके पैतृक गांव में चौरिटेबल हॉस्पिटल के एक कक्ष जिसमें कार्यालय के काम होते थे उसको जेसीबी लगाकर आधी रात में ध्वस्त करा दिया गया था। आरोप है कि यह सब पूर्व सांसद कुसुम राय के कहने पर हुआ। पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही नहीं की। इसके बाद वह कोर्ट की शरण में गए, जहां अभी कुछ दिनों पूर्व 7 अक्टूबर को कुसुम राय समेत 11 लोगों पर धारा 156/3 दं.प्र.सं. के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ था। आदेश के बाद 8 अक्टूबर की शाम को एक महिला ने सीआईडी अधिकारी के नाम से कॉल कर उन को धमकी दी। इसके बाद एक अन्य पुरुष ने सीबीआई अधिकारी के नाम से उनके भतीजे जो कि मामले में वादी हैं उनको कॉल करके उनके दो बच्चों को गायब करने की धमकी दी। जिससे पूरा परिवार डरा हुआ है और एसपी से मिलकर न्याय व सुरक्षा की गुहार लगाई।





















































Leave a comment