तहबरपुर में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के परिचयात्मक प्रशिक्षण का एम एल सी ने किया उद्घाटन
आज़मगढ़ तहबरपुर 11 अक्टूबर तहबरपुर में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के परिचयात्मक प्रशिक्षण का उदघाटन एम एल सी ने किया। तहबरपुर ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों के दो दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस दो दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण में पहले दिन 47 ग्राम प्रधान व उनके सचिव ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण का उदघाटन विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित करके किया। खण्ड विकास अधिकारी नीलिमा गुप्ता ने प्रशिक्षण का उद्देश्य बताने के साथ-साथ स्वागत भाषण किया। बतौर मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आप गांव के प्रधान है। आप की नैतिक जिम्मेदारी है कि सरकार द्वारा संचालित जन योजनाओं का लाभ गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाये। सरकार की योजनाओं से कोई बंचित न रह जाए। श्री पाठक ने प्रशिक्षण में शामिल नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को प्रणाम पत्र वितरित किया । उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार राय,श्रषिकान्त आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी दुर्गा राय ने किया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बहादुर चौबे, पंकज कुमार राय, चन्द्रजीत सिंह, मनोज कुमार राय,अजय कुमार राय, दुर्गा चौबे,सहायक विकास अधिकारी त्रिवेणी प्रसाद सिंह, अतुल कुमार सत्संगी, प्रशिक्षक फणींद्र पाठक आदि मौजूद रहे।





















































Leave a comment