Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विभिन्न खाद्य पदार्थों के 06 नमूने जॉच हेतु किये गये संग्रहित


आजमगढ़ 11 अक्टूबर-- जिलाधिकारी द्वारा आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर विशेष रुप से प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया गया है।
तत्क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज पूरे जनपद में अभियान चलाकर शुभम किरान स्टोर सिविल लाइन आजमगढ़ से कुट्टू आटा व मूंगफली दाना, संजय प्रोविजनल स्टोर हरबंशपुर आजमगढ़ से काजू, अरविन्द हरबंशपुर से साबूत कुट्टू, साइंर् इण्टरप्राइजेज गोसाईगंज से घी तथा सालेहपुर निजामाबाद से मूॅगफली दाना, इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 06 नमूने जांच हेतु संग्रहित कर जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिए हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी। यह अभियान अग्रिम आदेशों तक अनवरत जारी रहेगा।
निरीक्षण के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित कुमार सिंह, प्रेमचन्द, संजय कुमार सिंह उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh