Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गांधी जयंती पर स्थगित वाकरेस प्रतियोगिता का आयोजन कल


आजमगढ़ 11 अक्टूबर-- दिनांक 02 अक्टूबर, 2021 को राष्ट्रपिता महात्मागांधी जी की जयंती के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में आयोजित वाकरेस प्रतियोगिता अत्यधिक वर्षा होने के कारण स्टेडियम परिसर में जलभराव होने के फलस्वरूप स्थगित कर दी गयी थी।
उक्त वाकरेस प्रतियोगिता दिनांक 12 अक्टूबर, 2021 को प्रातः 07ः00 बजे स्टेडियम, आजमगढ़ में आयोजित की जायेगी। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में प्रथम छः स्थानों पर आने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया जायेगा। उक्त वाकरेस प्रतियोगिता के समापन एवं पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि विजय विश्वास पन्त, आयुक्त, आजमगढ़ मण्डल, आजमगढ़ होंगे। प्रतियोगिता में जनपद के इच्छुक खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकते हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh