विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में कश्मीर में हो रहे हिंदुओं सिखों की निर्मम हत्या के विरोध में कैंडल मार्च व प्रदर्शन
फूलपुर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के तत्वाधान में कश्मीर में हो रहे हिंदुओं सिखों की निर्मम हत्या के विरोध में रविवार शाम को फूलपुर नगर में कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कैंडल मार्च शंकर जी तिराहा से निकालते हुए बस स्टॉप होते हुए नागा बाबा पोखरे पार्क तक किया गया। जिसमें शहीद जवानों सहित निर्मम हत्या के शिकार हुए लोगों के आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर प्रार्थना किया गया। साथी आतंकवाद के विरुद्ध देश को एकजुट होकर लड़ने की शपथ ली गई। इस कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक प्रशांत सिंह ,अश्वनी सोनी, कुलजीत सिंह, पीयूष विश्वकर्मा, राहुल सोनी, संजय चौहान ,आदर्श वर्मा ,कमलेश आर्य ,प्रतीक राय ,मंटू गुप्ता अजय गुप्ता ,विजय विश्वकर्मा, दुर्गेश यादव, अजय यादव ,दुर्गेश अग्रहरि ,सत्यम मोदनवाल ,सुभाष पांडे, राजन वर्मा ,ऋषभ पांडे सुजल जयसवाल सहित आदि बजरंग दल कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





















































Leave a comment