Latest News / ताज़ातरीन खबरें
फूलपुर माहुल मुख्य मार्ग पर हुआ आवागमन बाधित : आजमगढ़
आजमगढ़ फूलपुर शुक्रवार ग्राम सभा आतर डीहा के पास मुख्य मार्ग काट दिए जाने से आवागमन बाधित हो चुका है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग कटने से चार पहिया वाहनों के लिए आवागमन बंद हो चुका है। बता दें कि दो पहिया वाहन किसी तरह से लोग निकाल पा रहे हैं लेकिन चार चक्का वाहन अगर कोई निकालने की कोशिश करता है तो उसमें फंस जाता है ।रोड कटने की वजह से माहुल से आने वाले लोग अंबारी जाकर फूलपुर की तरफ आरहे हैं। परंतु इस कटे रोड पर किसी भी संबंधित अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। यदि समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो घट सकती है बड़ी दुर्घटना।





















































Leave a comment