Latest News / ताज़ातरीन खबरें
घर के बाहर खेल रहा 4 वर्षीय बालक गायब ,नाना ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
आज़मगढ़ : जनपद के पवई थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम सदुल्लापुर निवासी अब्दुमन्नान का नाती मो0अक़दस पुत्र गुलाम गौस निवासी ग्राम गुलरा थाना खुटहन जौनपुर उम्र लगभग चार वर्ष दिनाँक 07-10-2021 गुरुवार की शाम 6:30 बजे के आस पास अपने ननिहाल सदुल्लापुर में घर के बाहर खेलते समय गायब हो गया।जैसे ही घर वालों को इस कि सूचना मिली उसकी तलाश में जुट गए परंतु बड़ी खोज बीन के बाद भी अबतक उसका कोई सुराग नही मिला रहा है।इस बाबत गुमशुदा मो0अक़दस के नाना अब्दुलमन्नान ने स्थानीय थाने में तहरीर देकर उचित करवाई की मांग की है।





















































Leave a comment