अमृत महोत्सव के अवसर पर साक्षर शिविर का आयोजन
बुढ़नपुर तहसील क्षेत्र के इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज कोयलसा में अमृत महोत्सव के अवसर पर साक्षर शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विधिक साक्षरता शिविर एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के विधिक सचिव अनीता ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारत परंपराओं का देश है इस देश में नारी पूजा को बड़ा ही महत्व दिया गया है कहा गया है कि यत्र पूज्यते नारी तत्र रमंते देवता इसलिए इस देश में बेटियों को लक्ष्मी का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है हमें पुनः अपनी बेटियों की स्तुति और सम्मान को बढ़ाने के सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करके बेटियों को सशक्त बनाने की जरूरत है इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग से आई शिवा लिनी त्रिपाठी ने कहा किआज के समाज में बेटियां बेटों से बहुत आगे बढ़ चुकी हैं विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश चंद्र जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण ने बताया कि हमें बड़ा गर्व हो रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करके लोगों के मनो को मुक्त करने का काम किया है निश्चय ही यह कार्यक्रम एक सफल कार्यक्रम है जहां पर हम महिलाओं के हित और अधिकार की बात कर रहे हैं हमारे सृजन में एक महिला का ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है जो हमें अच्छा विद्यार्थी के साथ साथ अच्छा पुत्र बनाती है शिक्षा के दृष्टिकोण से महिला के शिक्षा पर पुरुष की शिक्षा से अधिक ध्यान देना चाहिए सरकार की पहल बड़ी ही सराहनीय है महिला कल्याण विभाग के शिवानी त्रिपाठी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में छात्राओं को जागरूक किया बुढ़नपुर तहसीलदार शक्ति प्रताप सिंह ने भी छात्राओं को अनेक जानकारियों से लाभान्वित किया अध्यक्षता कर रही पूर्व प्रधानाध्यापक दुर्गावती सिंह ने निश्चय ही बड़ा ही सफल कार्यक्रम रहा जिसमें महिलाओं के हित की बात की जा रही है महिला ही समाज का मुख्य अंग है इसलिए महिलाओं के सम्मान अधिकार को दिलाने की जरूरत है विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा सिंह ने आए हुए आगंतुकों का स्वागत और आभार व्यक्त किया इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों और अतिथियों का सम्मान भी किया किया गया राष्ट्रीय अध्यक्ष के पी सिंह पालीवाल की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम भी किया गया समाजसेवियों द्वारा देहदान की घोषणा की गई तथा महाविद्यालय की मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया इस मौके पर डॉ निरंकार सिंह,गुडलक सिंह,अरुंधति पूजा प्रधानाचार्या आशा सिंह, गोस्वामी उमाकांत सिंह कब राज निषाद लल्लन गिरी प्रवीण राय गोकर्ण सिंह देवेंद्र यादव अनुपम पांडे संगम पांडे गंगा पांडे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।



























































Leave a comment