Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ,तीन साल से था फरार
फरिहा/मुहम्मदपुर, आजमगढ़ ।थाना गंभीरपुर पुलिस ने 3 साल से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,बताया जाता है कि शुक्रवार को दुष्कर्म के तीन साल पुराने मामले में एक व्यक्ति को गम्भीरपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस सूत्रों से यह जानकारी दी गई की उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद पटेल क्षेत्र में गस्त पर थे की जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दुष्कर्म,एससी एसटी ऐक्ट का आरोपी फरार चल रहा राजन राजभर पुत्र कुमार राजभर निवासी ग्राम अम्बरपुर अपने घर पर आया है । मुखबिर की सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।





















































Leave a comment