Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा अभियान चलाकर खाद्य पदार्थां के लिए लिये गये नमूने


आजमगढ़ 07 अक्टूबर-- जिलाधिकारी आजमगढ़ द्वारा आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व पर विशेष रुप से प्रयुक्त होने वाले खाद्य पदार्थों की जांच हेतु खाद्य सुरक्षा में औषधि प्रशासन विभाग को निर्देशित किया गया था।
तत्क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आज पूरे जनपद में अभियान चलाकर आकाश किराना स्टोर शाहगढ़ से सिंघाड़ा आटा एवं साबुदाना पापड़, रामनगीना यादव समौदी मुबारकपुर से साबूदाना, अभिषेक बरनवाल के यहॉ से साबूदाना, पवन जायसवाल मुबारकपुर से मूंगफली दाना, विनोद गुप्ता बिलरियागंज से घी, सुभाष गुप्ता चॉदपट्टी से साबूदाना, अमूल मिल्क पार्लर बखालिसपुर से दूध तथा बहादुर यादव बखालिसपुर से मूंगफली दाना, इस प्रकार विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 09 नमूने संग्रहित कर जांच हेतु जन विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित कर दिए हैं। जिसकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के सुसंगत प्रावधानों के तहत अग्रिम विधिक कार्यवाही विभाग द्वारा की जाएगी। यह अभियान अग्रिम आदेशों तक अनवरत जारी रहेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh