Latest News / ताज़ातरीन खबरें

वन स्टॉप सेन्टर कक्ष में ब्लाक/ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न

आजमगढ़ 07 अक्टूबर 2021 -- जिला प्रोबेशन अधिकारी बी0एल0 यादव की अध्यक्षता में वन स्टॉप सेन्टर कक्ष में ब्लाक/ग्राम बाल संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि बच्चों को सर्वोत्तम हित सुनिश्चित करने एवं उनके स्वस्थ शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए ब्लाक/ग्राम स्तर पर संरक्षण समिति का गठन किया गया है। उन्होने समस्त सी0डी0पी0ओ0 से कहा कि प्रत्येक तीन माह पर अपने-अपने सम्बन्धित ब्लाक पर बाल संरक्षण समिति की बैठक कराये।
ग्राम स्तर पर ऐसे बच्चे जो बाल श्रम, बाल एवं शोषण के शिकार है एवं जो शिक्षा वंचित है ऐसे बच्चों को समिति के माध्यम से उनका सहयोग करते हुए विद्यालय प्रवेश दिलाये। इसी के साथ ब्लाक/ग्राम स्तर पर ऐसे बच्चों जो मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड/सामान्य के पात्र है उनको इस योजना शत-प्रतिशत लाभ दिलाये। उन्होने ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा, संरक्षा एवं शिक्षा स्वास्थ के देख-रेख के लिए रोजा संस्थान ब्लाक मेंहनगर, तरवां व जहानागंज में कार्य कर रही है। ब्लाक मेंहनगर, तरवां व जहानागंज के सम्बन्धित सी0डी0पी0ओं रोजा संस्थान से या अन्य सामाजिक संगठनों से बच्चों की सुरक्षा शिक्षा स्वास्थ्य के लिए सहयोग ले सकते है। इसी के साथ उन्होने ने कहा कि प्रत्येक पुलिस थानों पर बाल कल्याण अधिकारी नामित है जो बच्चों को कानूनी मदद करते है। उनसे भी सहयोग ले सकते है।
उन्होने ने कहा कि नवजात में परित्यक्ता शिशुओं के मिलने पर समिति तत्काल चिकित्सा व्यवस्था करेगी एवं आर्थिक अभाव से लालन-पालन न करने वाले परिवार के बच्चों को चिन्हित कर रोजगारपरक योजनाओं से अभिभावकों लाभान्वित कराने का प्रयास करेगी।
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मौर्या ने समस्त सी0डी0पी0ओ0 को निर्देशित करते हुए कहा कि अक्टूबर माह में ब्लाक/ग्राम स्तर पर बाल संरक्षण समिति की बैठक कराते हुए उसकी कार्यवृत्ति एवं अच्छे फोटोग्राफ जिला प्रोबेशन कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
  इस अवसर पर समस्त सी0डी0पी0ओ0, मिशन शक्ति केन्द्र, वन स्टॉप सेन्टर, बाल कल्याण समिति एवं बाल संरक्षण इकाई के क्रमचारी उपस्थित रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh