Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 9व10 अक्टूबर को आयोजत

आजमगढ़ 07 अक्टूबर-- जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी राजनेति सिंह ने अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग आजमगढ़ द्वारा युवा उत्सव के अन्तर्गत जनपद एवं मण्डल स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 09 व 10 अक्टूबर, 2021 को प्रतिभा निकेतन सीनियर सेकण्ड्री स्कूल अतलस पोखरा आजमगढ़ में किया गया है।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिलाधिकारी व समापन एवं पुरस्कार वितरण मुख्य विकास अधिकारी तथा मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारम्भ आयुक्त आजमगढ़ मण्डल आजमगढ़ व समापन एवं पुरस्कार वितरण सहजानन्द राय क्षेत्रीय महामंत्री भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर जोन द्वारा किया जायेगा।
जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में लोकनृत्य, लोकगीत, एकांकी, क्लासिकल वोकल, सितार वादन, बासुरी वादन, भरतनाट्यम, कत्थक नृत्य, तबला वादन, हारमोनियम लाइट, वीणा वादन, मृदंगम् वादन, गिटार वादन, एक्सटेम्पोर, की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेगी। मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में मण्डल के तीनों जनपदों से स्थान प्राप्त करने वाले कलाकार प्रतिभाग करेंगे। जनपद व मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh