Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विधुत तार की चपेट में आने से प्रधानाचार्य की मौत

आजमगढ़ : मुबारकपुर के ज्ञान भारती शिशु मंदिर मोहल्ला पुरानी बस्ती कटरा रोड के प्रधानाचार्य सत्येंद्र प्रकाश उर्फ पिंटू की बुधवार को सुबह में बिजली करंट लगने से मौत हो गई। जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। प्राप्त समाचार के अनुसार स्कूल प्रबंधक श्याम नारायण के इकलौते पुत्र सत्येंद्र प्रकाश उर्फ पिंटू बुधवार की सुबह में अपने स्कूल प्रांगण में लगे हुए पानी के मोटर की मरम्मत कर रहे थे। किसी कारणवश करंट की जद में आ गए। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। तत्काल उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से स्कूल के छात्र व छात्राएं सहित क्षेत्र के सभी लोग काफी दुखी हो गए और देखते ही देखते काफी संख्या में लोग उनके निवास के पास एकत्रित हो गए। मृत सत्येंद्र के परिवार में 18 वर्षीय एक लड़का और चौदह वर्षीय एक पुत्री है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh