Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दुर्गा पूजा दशहरा को देखते हुए पीस कमेटी की मीटिंग बुलाई गई जीयनपुर



आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी सगड़ी के अध्यक्षता में बुधवार की शाम को पीस कमेटी की बैठक बुलाई गई। जिसमें प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा कमेटियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र कुमार शुक्ला ने सभी दुर्गा पूजा समितियों को परंपरा के अनुसार शांति पूर्वक इस पर्वों को मनाने और वैश्विक महामारी कोविड 19 का पालन करते हुए शासन के गाइड लाइन से अवगत कराया। वही उन्होंने कहा कि 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को गंभीर रोगों से ग्रसित व्यक्तियों व गर्भवती महिलाओं तथा 05 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर पर सुरक्षित रहने की सलाह दी जायें। सार्वजनिक स्थलों पर सभी व्यक्ति यथासंभव आपस में 02 गज की दूरी बनाए रखें। चेहरे पर मांस कवर लगायें रहे। साबुन से कम से कम 40 सेकंड तक नियमित रूप से हाथ धोएं। हैंड वास सैनिटाइजर का प्रयोग करें। आरोग्य सेतु ऐप का प्रयोग सभी को करने की सलाह दी जायें। पूजा पंडालों में शारीरक दूरी और मांस लगाकर जायें। पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाने पर भी विचार किया जायें। जिस व्यक्ति को मूर्ति बेचें उसका नाम- पता और आधार कार्ड का फोटो कॉपी और उस व्यक्ति का मोबाइल नंबर अवश्य ले लें और इसकी सूचना अपने नजदीकी पुलिस चौकी या कोतवाली पुलिस को दें। मूर्तियों की स्थापना पारम्परिक स्थान पर ही किया जायें। मुर्तियों का आकार छोटा रखा जायें और मैदान की क्षमता से अधिक लोग ना रहे। चौराहा और सड़क पर कोई भी मूर्ति न रखी जाये। आवश्यकता अनुसार वैकल्पिक व्यवस्था हेतु जिला प्रशासन आयोजन समिति से विचार-विमर्श कर कोविड 19 के प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई करें। मूर्तियों के विसर्जन में यथासंभव छोटे वाहनों का प्रयोग किया जाना अनिवार्य मूर्ति विसर्जन के कार्यक्रम में न्यूनतम व्यक्ति सम्मिलित रहेगें और बुनियादी सुविधाएं जैसे पेयजल, प्रकाश , सैनिटाइजर , सुरक्षा आदि को बेहतरी ढंग से निर्वहन करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने मुर्ति समितयों से कम से कम हार्न लगाने का भी अनुरोध किया साथ ही चेतावनी दिया कि डीजे बजाने को लेकर प्रशासन पहले से ही चेतावनी जारी कर चुका है। डीजे बजाया गया तो प्रशासन सख्ती से निपटेगा।
इस दौरान जीयनपुर प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव,चौकी इंचार्ज अजमतगढ़ चंद्र शेखर यादव,ज्ञानप्रकाश मिश्रा,पप्पू पाठक,बृजेश यादव,सुभाष राजभर,रामप्रसाद यादव, हाशिम खान,डब्लू गुप्ता, मनीष चौरसिया,अंशु सैनी, शिवकुमार, हरिप्रसाद, गोपाल जायसवाल,सरवन गुप्ता आदि लोग मौजूद रहें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh