दीदारगंज पुलिस ने दो जगहों पर किया गया 82 का नोटिस चस्पा
दीदारगंज-आजमगढ़ : माननीय न्यायालय सीजेएम कोर्ट आजमगढ़ के आदेश पर बुधवार को थानाध्यक्ष दीदारगंज हीरेंद्र प्रताप सिंह मय हमराह फोर्स के द्वारा मुकदमा संख्या 126/ 20 धारा 302, 201 (हत्या व साक्ष्य छिपाने) मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अंकित यादव उर्फ पिंकू यादव पुत्र रूपचंद यादव ग्राम मुल्लापुर प्रतापपुर थाना अखंड नगर जनपद सुल्तानपुर के घर 82 की नोटिस डुगडुगी बाजवा कर चस्पा की गई ।
वहीं दूसरी तरफ दीदारगंज थाने के उपनिरीक्षक जगदीश विश्वकर्मा के द्वारा बुधवार को मुकदमा संख्या 65/ 2021 धारा 376, 506 (दुष्कर्म व मारपीट) से संबंधित वांछित अभियुक्त संदीप राजभर पुत्र फूलचंद राजभर निवासी ग्राम गिरी लवायन (समसुद्दीनपुर) थाना खुटहन जनपद जौनपुर के घर माननीय न्यायालय जे०एम० कोर्ट नंबर 23 आजमगढ़ से धारा 82 सीआरपीसी के आदेश पर डुगडुगी बजवा कर नोटिस चस्पा की गई।
नोटिस चस्पा कर पुलिस द्वारा बताया गया कि यदि दोनों अभियुक्त न्यायालय में हाजिर नहीं हुए तो न्यायालय के आदेशानुसार 83 सीआरपीसी के तहत कुर्की की कार्यवाही की जायेगी





















































Leave a comment