हर बूथ करे मजबूत, 2022 में बनाएं समाजवादी सरकार : नफीस अहमद
महराजगंज आजमगढ़-ग्रामसभा चांदपुर मिसिरपुर में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में बूथ को मजबूत करने के अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए गोपालपुर विधायक नफीस अहमद ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार केवल आदिवासियों, किसानों, मजदूरों, नौजवानों, महिलाओं का शोषण कर रही है। भाजपा सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है। वोट भी बढ़ाएंगे बूथ भी जिताएंगे के मंत्र के साथ समाजवादी पार्टी आगे बढ़ रही है। बूथ प्रबंधन के लिए भी पार्टी का हर बूथ पर अभियान चला रही है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने बूथ से जुडी विस्तृत जानकारी लोगों देते हुए लोगों को जागरूक किया एवं विधानसभा चुनाव 2022 में म अखिलेश यादव जी को पुनः एक बार मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
विधायक नफीस अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नौजवान तत्परता से लग कर हर बूथ पर संगठन को मजबूत करें। समाजवादी पार्टी का एक एक सिपाही संगठन के हित में काम करने का काम करें, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की अधिक से अधिक सीट निकले और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को फिर से बनाया जा सके। जिससे प्रदेश का विकास हो सके और हर वर्ग खुशहाल हो सके।





















































Leave a comment