सड़क मार्ग मानक के विपरीत निर्माण से आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन, लगभग चार करोड़ की लागत से बनी रही है सङक
अहरौला - मंगलवार को सहुवल,सकरकोला,पयागपुर, चक्कतारा, असिलाई लगभग दर्जनभर गांव के ग्रामीणों ने 6.5 किलोमीटर बनाई जा रही सड़क में मानक के विपरीत निर्माण करने को लेकर विरोध प्रदर्शन किया क्षेत्र के अहरौला पकड़ी से पयागपुर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करोङो रूपये खर्च कर 6.5 किलोमीटर मार्ग का निर्माण किया जा रहा है जिसमें ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सड़क मानक के विपरीत बनायीं गयी मानक के बिपरीत सडक निर्माण को लेकर शिकायत भी की गई ठेकेदार को भी अवगत कराया गया लेकिन ठेकेदार द्वारा लगातार ग्रामीणों को धमकाया गया जहाँ चाहो शिकायत करो मार्ग निर्माण ऐसे ही चलेगा ग्रामीणों का आरोप है की लगभग करोङो रुपए की लागत से सड़क बनाई जा रही है इसमें रोलर का भी प्रयोग नही किया जा रहा है ना तो भक्शी डाली जा रही है सड़क पर वोल्ङर ङाल कर मिट्टी का प्रयोग किया जा रहा है जिससे कुछ ही दिनों में सड़क फिर टूट जाती है ग्रामीणों ने 10 दिन पहले भी अनियमितता को लेकर निर्माण कार्य रुकवा दिया था और जेई से भी शिकायत की थी और उच्चाधिकारियों को भी शिकायत की गयी लेकिन सड़क से संबंधित परियोजना के ठेकेदार द्वारा मानक की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं जगह जगह एप्रोच भी नहीं बनाया जा रहा है सड़क पर कई जगह जल निकासी के सायफन डाले गए हैं लेकिन वह भी नहीं लगाया जा रहा है और शासन प्रशासन की मंशा के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है विरोध करने पर विभाग के ठेकेदार ग्रामीणों को धमकी दे रहे हैं ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर मानक के विपरीत निर्माण होगा तो ग्रामीण सड़क निर्माण रोक देंगे और फिर उच्चाधिकारियों के आने के बाद ही निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा इस मौके पर पूर्व प्रधान बृजेश सिंह, समाजसेवी लक्ष्मी चौबे, अर्जुन सिंह,पारस निषाद,अवधेश सिंह, अखंड प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह हवलदार सिंह, तेज प्रताप सिंह, ओमप्रकाश सिंह, सत्येंद्र सिंह, अभिषेक रजक, आशीष विश्वकर्मा, अनिल कुमार,अंगद कन्नौजिया मुकेश, श्याम नारायण, भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।





















































Leave a comment