Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य एवं पेय पदार्थों की सघन जॉच करें- जिलाधिकारी आज़मगढ़

आजमगढ़ 05 अक्टूबर-- जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की जिला स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा 2020-21 एवं 2021-22 में अब तक कुल कृत कार्यवाही की समीक्षा की गयी।
जिलाधिकारी ने विगत वर्ष एवं वर्तमान सम में विभाग द्वारा की गयी कार्यवाहियों पर संतोष व्यक्त करते हुए मुबारकपुर में खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों पर मानक के अनुसार कठोर कार्यवाही करने एवं आगामी नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के अवसर पर विशेषकर सिंघाड़े का आटा, कुट्टू का आटा व अन्य फलाहार की गुणवत्ता सुनिश्चित कराने एवं हानिकारक रसायनों से कृत्रिम रूप में पकाये जाने वाले फलों के भण्डारण एवं विक्रय के निर्देश दिये।
अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, डॉ0 दीनानाथ यादव ने अवगत कराया कि विभाग द्वारा विगत वर्ष 443 नमूने एवं 222 निगरानी नमूने संग्रहित किये गये, जबकि फूड सेफ्टी आन व्हील्स के माध्यम से 165 नमूने मौके पर जॉचे गये। विभाग द्वारा मा0 न्यायालयों में कुल 174 वाद दायर किये गये, जिसमें 111 मुकदमों में कुल रू0 2474500 (चौबीस लाख चौहत्तर हजार पॉच सौ रूपये) अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। इस वर्ष विभाग द्वारा अब तक 149 नमूने संग्रहित किया गया है। विभाग द्वारा इस वित्तीय वर्ष में अब तक कुल 145 वाद मा0 न्यायालय में दाखिल कर चुका है। जिस पर अब तक कुल 2615500 (छब्बीस लाख पन्द्रह हजार पॉच सौ रूपये) अर्थदण्ड अधिरोपित किया जा चुका है। उन्होने बताया कि विभाग द्वारा भारतीय खाद्य संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के निर्देशानुसार सभी मिठाइयों पर ‘‘यूज बाइ डेट’’ लिखने, सभी बिल/इनवाइस पर पंजीकरण/अनुज्ञप्ति दर्ज करने हेतु सभी खाद्य कारोबार कर्ताओं को जागरूक करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरसों के तेल में किसी भी प्रकार के अन्य तेल के ब्लेडिंग पर प्रभावी रोकथाम विभाग द्वारा की जा रही है। खाद्य संरक्षा में नवाचार के रूप में विभाग क्लीन स्ट्रीट फूड, हब, ईट राइट कैम्पस, भोग, हाइजीन रेटिंग का कार्यक्रम चला रहा है।
जिलाधिकारी ने विभागीय नवाचार के कार्यां पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विभागीय कार्यां की गतिशीलता एवं सुगमता हेतु शासन से प्राप्त टैबलेट को सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को वितरित किया एवं उन्हें बेहतर ढ़ंग से निरीक्षण एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन की नसीहत दी तथा कोविड-19 के दौरान आक्सीजन उपलब्धता हेतु औषधि निरीक्षक के प्रयासों की सराहना की।
बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं खाद्य औषधि व्यापार के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh